फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर दो लाख लिए, मांगने पर दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोलफील्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को झांसा देकर पिता-पुत्र ने दो लाख रुपये ऐंठ लिए। धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो रुपये मांगने पहुंचे युवक से दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव का है। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई मदद न मिलने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर कोपागंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के वसारतपुर निवासी रघुराई पुत्र गामा ने कहा है कि मेरा रिश्तेदार कमलेश पुत्र परमा जो सरायलखंसी थाने के ग्राम कहिनौर का रहने वाला है। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश के जनपद अनूपपुर में रहता है। रिश्तेदार का पिता परमा कोलफील्ड में नौकरी करता था, जो रिटायर हो चुका है। कमलेश ने पैसे की सख्त जरूरत बताते हुए दो लाख रुपये मुझसे मांगे तथा शीघ्र वापस करने का वादा किया तथा कोल फील्ड में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। रिश्तेदार की बात पर भरोसा करके 13 सितंबर तथा 29 सितंबर 2021 को दो बार में बैंक के माध्यम से दो लाख रुपये उसे दे दिए। कुछ समय बीतने पर पैसा वापस मांगा तो हीलाहवाली करने लगा। तीन माह पूर्व फोन पर कमलेश व उसके पिता को पैसा वापस करने व नौकरी दिलाने के लिए कहा तो वो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे तथा पैसा वापस करने से इंकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने रिश्तेदार पिता-पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें