फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले में शान से लहरेगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस सादगी तथा उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं युवा, बच्चे व आमजन शाम से झंडे की खरीदारी में लगे रहे। वहीं जनपदवासियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने मकानों को प्रकाशमान किया। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों, भवनों तथा इमारतों व ऐतिहासिक स्मारकों को भी प्रकाशमान किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को शानदार ढंग से मनाने को लेकर आम लोग उत्साहित हैं। यही वजह रही कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपदवासियों ने अपने मकानों में घी के दीपक जलाया। यही नहीं सरकारी कार्यालयों, भवनों तथा इमारतों व ऐतिहासिक स्मारकों को भी प्रकाशमान किया गया। स्वतंत्रता दिवस को मनाने में छात्र छात्राओं तथा युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया।
दुकानों पर तिरंगा खरीदने की होड़ लगी रही। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित शिक्षण संस्थाओं, सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने के लिए रेलवे स्टेशन, रोडवेज, दूरदर्शन केंद्र, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, बीज अनुसंधान निदेशलय सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें