फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज मुकुट पूजा के साथ होगा रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना नगर की ऐतिहासिक श्री दशहरा रामलीला का शुभारंभ रविवार को मुकुट पूजा के साथ होगा। 20 अक्तूबर को बनियापार मेला स्थल पर राम-रावण युद्ध, रावण दहन और मेले का आयोजन किया जाएगा। रामलीला के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्री दशहरा रामलीला कमेटी धर्मार्थ ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम प्रभारी एवं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजीव सेठ ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को मुकुट पूजा के साथ रामलीला शुरू होगी। 13 अक्तूबर को राम-केवट संवाद का मंचन किया जाएगा। वहीं, 15 अक्तूबर को देवरानी-जेठानी पोखरा पर भरत मनावन प्रसंग के साथ हाथी-घोड़ों से सुसज्जित अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 20 अक्तूबर को बनियापार मेला स्थल पर राम-रावण युद्ध, रावण दहन और मेले का आयोजन होगा। बैठक में लालजी वर्मा, आशीष अग्रवाल, अंजनी गुप्ता, त्रिभुवन नारायण सिंह, राजेश चौहान और महावीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें