फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2681 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Tue, 01 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दूसरे चरण का मतदान मंगलवार की सुबह से शुरू हो जाएगा। दो ब्लाकों घोसी एवं बड़रांव के सभी बूथों पर सोमवार को 390 पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। द्वितीय चरण में 253565 मतदाता 2681 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी के साथ ही मंगलवार को सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन



घोसी ब्लाक में कुल 72  ग्राम प्रधान पदों के लिए 443 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 882 सदस्य पदों के लिए 863 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 115721 मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। मतदान के लिए 92 मतदान केंद्र एवं 167  मतदेय स्थल बनाए गए हैं।


घोसी ब्लाक से सोमवार को 167 पोलिंग पार्टियां बैलेट पेपर, बैलेट बाक्स एवं  निर्वाचन सामग्रियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हो गईं। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन



वहीं बड़राव ब्लाक में 137844 मतदाता वोटिंग करेंगे। यहां 72  ग्रामप्रधान  पदों के लिए 458 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 924 सदस्य पदों के लिए 917 प्रत्याशी मैदान में हैं।


यहां मतदान के लिए 91 मतदान केंद्र एवं 223 मतदेय  स्थल बनाए गए है। बड़रांव ब्लाक से सोमवार को 223 पोलिंग पार्टियां बैलेट पेपर, बैलेट बाक्स एवं निर्वाचन सामग्रियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुईं। देर शाम तक सभी पोलिंग  पार्टियां अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच भी                चुकीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें