फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डंपिंग ग्राउंड बनाना तो दूर चिन्हित नहीं हुई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने नगर पंचायत में अनिवार्य रूप से डंपिंग ग्रांउड बनाने का आदेश दिया है। डंपिंग ग्राउंड बनाना तो दूर नगर प्रशासन जमीन भी चिन्हित नहीं कर सका है। नगर पंचायत के 16 वार्डों से प्रतिदिन तीन टन कूड़ा निकलता है। कचरा खाली स्थानों पर डंप कर दिया जाता है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वलीदपुर नगर पंचायत बने आठ वर्ष हो गए। अभी तक नगर प्रशासन डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन नहीं खोज पाया है। इसके चलते सफाई व्यवस्था बदहाल है। कर्मचारी मोहल्लों से कूड़ा उठान कर मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग के किनारे गिरा देते हैं। कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। इससे राहगीर और आसपास के लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती हैं। स्थानीय निवासी सरफराज, मो.साकिब, मो.जमशेद, मो.आदम ने कहा कि जिम्मेदार स्वच्छता अभियान को लेकर सजग नहीं हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी कचरे को सड़क किनारे फेंक कर चले जाते हैं। कचरे से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी होती है। बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि जल्द ही जमीन चिह्नित कर डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें