फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब के लिए चमकाया स्टेशन

Mon, 01 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के लिए अमूमन ढुलमुल व्यवस्थ्ाा और लापरवाही के बीच होने वाली सुबह सोमवार को कुछ अलग सी रही। एसडीजीएम पीएन राय के आगमन के मद्देनजर स्टेशन पर बाहर से लेकर भीतर तक की व्यवस्थ्ाा चकाचक रही। 
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का सोमवार को एसडीजीएम पीएन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई सहित अन्य कार्यों को सुदृढ् करने का निर्देश दिया। वे गोरखपुर से कार द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।


निरीक्षण के दौरान रेलवे कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। सोमवार को रेलवे स्टेशन  वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक रेलवे गोरखपुर के पीएन राय के निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन काफी चकचका रहा। अमूमन रेलवे परिसर हमेशा बाइक स्टैंड बना रहता है। लेकिन सोमवार को यहां का नजारा काफी बदला सा नजर आया।
विज्ञापन



 मऊ रेलवे स्टेशन को टर्मिनल की घोषणा के बाद लगातार यहां पर कई निर्माण कार्य किए जा रहा हैं। जिसमें प्रगति के मद्देनजर रेलवे गोरखपुर के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक पीएन राय लगातार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हैं। सोमवार को उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अच्छी तरह से साफ सफाई न होने पर निराशा जताई।


 उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेलवे अपनी स्वच्छता के बदौलत पूरी दुनिया में जाना जाता है। ऐसे में सफाई अच्छी तरह से करवाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पूछताछ काउंटर, शौचालय, डारमेट्री, फूड स्टाल, अनारक्षित टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की, प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइड पर हो रहे निर्माण का भी स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान एसडीजीएम पीएन राय ने कहा कि जल्द की मऊ रेलवे स्टेशन माडल स्टेशन बनेगा। गोरखपुर और वाराणसी के मध्य होने के चलते मऊ रेलवे स्टेशन काफी अहम हो जाता है। निरीक्षण के दौरान रेलवे के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें