फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपू सुल्तान हिंदू मुस्लिम एकता के सच्चे सिपाही

विज्ञापन
इंदारा करीमाबाद स्थित मदरसा बरकात उलूम फैज नगर करीमाबाद पर टीपू सुल्तान की जयंती पर मंसूरी समाज - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। मंसूरी समाज कल्याण समिति की ओर से मदरसा बरकात उलूम में टीपू सुल्तान की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि हजरत टीपू सुल्तान हिंदू मुस्लिम एकता के सच्चे सिपाही थे। हिंदुस्तान की आजादी के लिए इनके द्वारा किए गए संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। वह देश की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ते रहे। कहा कि टीपू सुल्तान नेक दिल इंसान भी थे। इस दौरान बरकत अली, फिरोज आलम मंसूरी, साकिब अली, मौलाना शफीक अहमद, मास्टर मुमताज अहमद, मास्टर मसूद अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें