कुर्थीजाफरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम आरोग्य मेला में पहुंचे मरीजों का चेकअप करते चि?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों में 1739 मरीजों ने अपनी सेहत की जांच कराई। 16 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में हनुमान नगर में 30 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 111, छोटी महरनिया में 25 और डोमनपुरा में 35 मरीजों को डॉक्टरों ने देखा। चिरैयाकोट पीएचसी पर सर्वाधिक 159 मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा भदीड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 114, काझाखुर्द पीएचसी पर 65, कुर्थीजाफरपुर पीएचसी पर 32, चोरपाकला पीएचसी पर 38 मरीजों का उपचार हुआ। अदरी तथा सुग्गीचौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे कम 13-13 मरीजों का उपचार हुआ। मधुबन पीएचसी पर 48, भातकोल पर 44, मझवारा पर 43 मरीजों उपचार किया। मेले में 120 डाक्टरों की टीम ने 324 स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से 1739 मरीजों का उपचार किया। इनमें 763 पुरुष, 748 महिला और 228 किशोर-किशोरियां शामिल रहे। मेले में 71 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने के साथ 16 मरीजों का प्राथमिक उपचार के उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।