फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेड़ गिरने से टूटा टिनशेड, मार्ग रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना थाना के चकजाफरी गांव के सीताराम व दिनेश सरोज के घर पर शनिवार की रात को तेज हवा के साथ हुई बरसात से पेड़ गिर जाने से टिनशेड टूट गए। घर में बंधी भैंस को चोट आई। गांव के प्रधान ने लेखपाल को बुलाकर मौके पर हुए नुकसान की पड़ताल कराई गई है। वहीं माहपुर गांव के परवा में दुगर्विजय चौहान व राजेंद्र चौहान के घर पर दो पेड़ गिर गए, जिससे घर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। करहां से पलिया रोड पर पेड़ गिरने से मार्ग कुछ देर तक बाधित रहा। अगल बगल के लोगों ने पेड़ की डालियों को काटकर रोड के किनारे हटा देर रात मार्ग का आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें