मां शीतला धाम परिसर स्थित शिवमंदिर परिसर में रविवार को बाबा अमरनाथ बफार्नी का भव्य दरबार सजा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुफा से होकर बाबा के दर्शन पूजन किया। वहीं बाबा के जयकारों से पूजा शीतला धाम गुंजायमान हो गया। शीतला धाम स्थित शिवमंदिर पर सैकड़ों बर्फ की सिल्लियों से बाबा अमरनाथ के हिमलिंग को बनाया गया। जिसके बाद मंदिर के पुजारी शीतल ने विधिवत पूजन अर्चन कराया। जिसके बाद बाबा की गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोली गई। देर शाम तक हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं इस दौरान जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भक्ती गीताें पर नृत्य और झांकी प्रस्तुत की। पुजारी शीतल ने बताया कि सावन माह में हर वर्ष बाबा के अमरनाथ बफार्नी हिमलिंग का शृंगार किया जाता है। ऐसा इसलिए कि जो अमरनाथ जाकर बाबा के दर्शन न कर पाते हैं वो यहीं से बाबा का दर्शन कर पुण्य के भागी बने। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश कुमार भारती, सुनील सोनकर, सुधीर सोनकर, माला मद्देशिया आदि मौजूद रहे।