फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गर्मी के चलते आठवीं तक के विद्यालयों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध हिंदी, अंग्रेजी माध्यम के आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल दिया गया है। अब विद्यालय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड व मान्यता प्राप्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन सात बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें