फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, ओले गिरे...गर्मी की कुछ दिन छुट्टी

विज्ञापन
बुधवार को नगर के गाजीपुर तिराहा से होकर  झमाझम बारिश के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन।संवाद
विज्ञापन
जिले में बुधवार शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली और ओले गिरने के साथ करीब 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गरज-चमक के साथ बारिश से और आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। जनपद के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं। इसका असर सब्जी और आम की फसल पर ज्यादा पड़ेगा।गर्मी के बीच पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह समय से धूप निकली थी, लेकिन दोपहर के बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाना शुरू किया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे के बाद अचानक तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी। आमतौर पर ज्येष्ठ माह तपिश वाला होता है, जहां गर्मी से सिर का पसीना लोग पोंछते रहते हैं, लेकिन इस बार का ज्येष्ठ माह आषाढ़ माह का एहसास करा रहा है।
बीते साल छह मई को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री था। करीब एक घंटे में ओले गिरने और तेज बारिश से खेतों से लेकर शहरों की सड़कों और गलियों तक जलजमाव हो गया।
इस दौरान जनपद के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। शहर में बारिश के दौरान वाहनों के पहिए थम गए। ओले गिरने से राहगीरों को जहां भी जगह मिली, सभी वहीं रुक गए।
कोयले के दाम में बढ़ोतरी के बाद से मार्च माह से लेकर अब तक होने वाली बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा कारोबार को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। ईंट भट्ठा संचालकों के अध्यक्ष बीरभद्र सिंह का कहना है कि मिट्टी का रेट बढ़ गया है, बारिश से कच्ची ईंट पूरी तरह खराब हो गई है।

मई महीने में तीन दिन हुई बारिश
मई माह में बुधवार तक मौसम में काफी बदलाव रहा। महीने के पहले दिन बारिश होने के बाद बीते सोमवार की शाम को भी बारिश हुई थी। कई जगहों पर तेज हवा चलने से पेड़ भी गिर गए थे। बुधवार की शाम मौसम में बदलाव के बाद जब ओले गिरे तो लोगों ने ओले गिरने का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।

पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश और तेज हवा चलने का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहेगा। बेमौसम होने वाली बारिश और ओले गिरने से आम और सब्जी की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। -डॉ. विनय सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी

बुधवार को नगर के गाजीपुर तिराहा से होकर  झमाझम बारिश के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन।संवाद

बुधवार को नगर के गाजीपुर तिराहा से होकर  झमाझम बारिश के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें