फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गरज, चमक के बीच चली आंधी बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
रविवार को मौसम बदला ,कोपागंज के चौबेपुर में तेज हवाओं से गिरी की सरसो की फसल।संवाद
विज्ञापन
मऊ। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से रविवार को जनपद का मौसम अचानक बदल गया। सुबह 9:30 बजे 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आंधी के साथ जनपद के अनेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। 2 घंटे तक मौसम तेज हवाओं के साथ बदला नजर आया।
विज्ञापन

हालांकि मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो गया। इस बीच न्यूनतम पारा में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्योदय के समय मौसम बिल्कुल साफ था 3 घंटे बाद अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी।
अभी के बाद जनपद की कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा चलने से सबसे ज्यादा नुकसान आम के बौर को हुआ। वहीं दूसरी तरफ तैयार सरसों की फसल भी झुक गई। जिन किसानों ने दलहन के फसल की कटाई किया था उसे सभी समेटने में लग गए।
विज्ञापन

तेज पछुआ हवा के बीच किसानों को ओलावृष्टि का भी डर सताने लगा। किसानों ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से पहले ही 14 और 15 मार्च को गरज और चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की आशंका जाहिर की गई थी, ओलावृष्टि होने से तैयार फसलों के खराब होने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें