फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक्रांति रथयात्रा के माध्यम से जनवादी पार्टी ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पहुंची जनक्रांति रथयात्रा
विज्ञापन

मऊ। जनवादी पार्टी के तत्वाधान में जन क्रांति रथ यात्रा बलिया से मंगलवार को जनपद में पहुंची। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने एक मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि 2017 में चौहान समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार बनाने में मदद की थी। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान और अपमानित चौहान समाज को ही होना पड़ा है। कहा सपा सरकार आते ही पुरानी योजनाएं लागू की जाएंगी। क्रांति रथ यात्रा को स्वागत करने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, धर्मप्रकाश यादव, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, जनवादी पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्णचंद चौहान, रामजतन राजभर, बैजनाथ पासवान, धीरज राजभर, दिलीप पांडेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें