फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में भरे पानी में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के बेरियादिह में तीन वर्षीय बच्चे की शौच के दौरान खेत में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की शाम करीब चार बजे मुड़ाडार मनियार गांव के बेरियादिह निवासी कपूरचंद का तीन वर्षीय पूत्र संदीप दरवाजे के समीप शौच करने गया। इसी दौरान खेत के भरे पानी में गिर गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को उसका शव खेत में भरे पानी में उतराया मिला। बच्चे की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव शोक है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रतोय ताल का भरने के कारण गांव पानी से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें