फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुरक्षा के लिए बने डिवाइडर से तीन दिन में तीन वाहन टकराए

विज्ञापन
नगर के भीटी में डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप।संवाद
विज्ञापन
शहर के भीटी चौराहा और घोसी नगर में जाम से बचाव और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाया गया डिवाइडर ही अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। तीन दिन में दोनों स्थानों पर डिवाइडर से टकराकर तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात भी भीटी में डिवाइडर से टकराकर एक पिकअप पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। करीब 40 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने पास के ही अस्पताल में चालक का उपचार कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी से पिकअप हटवाकर यातायात बहाल कराया।
भीटी में डिवाइडर शुरू होने से पहले सड़क संकरी है, जिसके चलते अचानक चौड़ी सड़क पर पहुंचते ही वाहन डिवाइडर से टकरा रहे हैं।
भीटी चौराहा, जिसे लंबे समय से ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया था, वहां पहले से ही जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती थी। जाम और दुर्घटनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत से इसका नया स्वरूप विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी चौराहे पर 175 मीटर लंबा डिवाइडर बनाया गया है और 250 मीटर तक सड़क चौड़ी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें