फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन सीज, जुर्माना भी वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह ने नगर के बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी में सोमवार की देर रात छापा मारा। इस दौरान रात एक बजे मछली लदे दो तथा केला लदे एक पिकअप वाहन को उन्होंने बिना पर्ची व वजन के पकड़ लिया। व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिलने पर
विज्ञापन

शहर कोतवाल को तलब किया। साथ ही तीनों वाहनों को सीज करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में रात्रि कालीन ड्यूटी पर तैनात मंडी समिति के कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उन्होंने मंडी समिति के सचिव को निर्देश दिया।
नवीन कृषि मंडी में अव्यवस्था का बोलबाला है। मनमाने तरीके से काम करने के चलते सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। शिकायत पर मामले की गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह ने राजस्व टीम के कुछ कर्मचारियों को मंडी में ड्यूटी पर लगा दिया। देर रात लगभग एक बजे तीन वाहन मंडी समिति के प्रांगण में बिना वजन कराए व पर्ची लिए प्रवेश किए। थोड़ी ही देर में राजस्व कर्मियों ने इसकी सूचना एसडीएम सदर को दे दी। रात एक बजे ही मौके पर सदर एसडीएम भी पहुंच गए। तीनों वाहनों की सच्चाई परखने के बाद उन्होंने तत्काल शहर कोतवाल को बुलाकरतीनों वाहनों को सीज करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को देख दोनों मछली लदे पिकअप वाहनों के चालक फरार हो गए। बाद में जानकारी मिलने पर तीनों वाहनों के मालिक आए और जुर्माने के रूप में जब लगभग 70 हजार रुपया जमा किया तो उन्हें छोड़ा गया। उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह का कहना था कि कृषि मंडी में कार्य शासन की नीतियों के अनुरूप नहीं चला तो किसी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें