फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना मान्यता वाले तीन विद्यालय सील किए

विज्ञापन
मधुबन में बिना मान्यता स्कूल को सील करते नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह व बीईओ श्याम सुंदर पटेल - फोटो : लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी करती।
विज्ञापन
मधुबन। शिक्षा विभाग की दो सदस्यीय टीम ने बिना मान्यता वाले विद्यालयों के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। टीम ने बिना मान्यता के संचालित तीन विद्यालयों को सील कर दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने बृहस्पतिवार को अवैध विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच में नगर पंचायत के सुग्गी चौरी मोड़ स्थित स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल, मर्यादपुर स्थित विद्या कुंज शिक्षण संस्थान और पहाड़ीपुर स्थित ज्ञान कुंज इंग्लिश मीडियम स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाए गए। इन्हें सील कर दिया गया। वहीं, मर्यादपुर स्थित गुडलक पब्लिक स्कूल को कक्षा 5 तक की मान्यता होने के बावजूद कक्षा 8 तक की पढ़ाई कराने पर कड़ी चेतावनी दी गई। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया। बिना मान्यता के तीन विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। बच्चों का नजदीक के सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा। ऐसे विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें