फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से आई चार ट्रेनों से उतरे तीन हजार 50 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। देश के दो प्रांतों से सोमवार को तीन हजार से ज्यादा प्रवासियों को लेकर चार ट्रेनें मऊ जंक्शन पर पहुंची। इन ट्रेनों से तीन हजार से ज्यादा प्रवासी उतरे। प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें परिवहन निगम की 200 बसों से गतंव्य स्थान को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सबसे पहले दिल्ली से 250 प्रवासियों को लेकर श्रमिक विशेष ट्रेन मऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर पहुंची। इसके बाद लुधियाना से एक के बाद एक तीन ट्रेनें दो से तीन घंटे के अंतराल पर मऊ जंक्शन पहुंची। इन ट्रेनों से 1500 प्रवासी स्टेशन पर उतरे। इससे पहले रविवार की देर रात लुधियाना से दो ट्रेनें 1300 प्रवासियों को लेकर मऊ जंक्शन पहुंची।
जिन्हें रेलवे प्रशासन के आरपीएफ तथा जीआरपी जवानों द्वारा सभी प्रवासियों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ क्रमबद्ध खड़ा कराया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की, इसके बाद प्रवासियों के बाहर निकलने पर उन्हें परिवहन निगम के अधिकारियों ने अपने देखरेख में रोडवेज की बसों में सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठाकर उन्हें गतंव्य स्थान को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें