मधुबन (मऊ)। थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुबारी मोड़ से तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए रानीपुर थाने के कसारी निवासी नन्हे कुमार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मीरपुर रहीमाबाद निवासी रोहित साहनी तथा सरायलखंसी थाने के रोशन राजभर के पास से चोरी की सात स्मार्ट मोबाइलफोन तथा एक बाइक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इन मोबाइलों में से एक चोरी की मोबाइल के संबंध में मधुबन थाने पर वादी शुभम गुप्ता निवासी दुबारी की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद मोबाइलों के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।