फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में कोपागंज थाना पुलिस द्वारा आठ बाइकों के साथ पकड़े गए तीन अभियुक्त।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले की संयुक्त पुलिस टीम को रविवार की शाम बड़ी सफलता मिली। उसने आठ बाइक के साथ तीन चोरोें को गिरफ्तार किया। एएसपी ने मंगलवार को अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना कोपागंज/स्वाट/एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात सहरोज तमसा नदी बार्डर पुल के नीचे मंदिर के पास से रवि चौहान निवासी कसारा थाना कोपागंज, अमित राजभर निवासी डांडी खास थाना कोपागंज तथा प्रदीप राजभर निवासी सहरोज को दबोचा। इनके पास से चोरी की बाइक मली। आरोपियों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने अपने साथियों राधेश्याम राजभर निवासी रेवड़ीडीह कोपागंज, पंकज साहनी निवासी सहरोज कोपागंज तथा विनीत राय निवासी सहरोज के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से चुराई थीं। वह चोरी कर अपना शौक पूरा करते हैं। इसके बाद चोरी की बाइकों को बेंचकर मिले रुपयों को आपस में बांटकर रोजी-रोटी व अपना शौक पूरा करते हैं। रवि चौहान ने बताया कि उसने पंकज, राधेश्याम के साथ10 दिन पहले टीवीएस एजेंसी इब्राहिमाबाद दोहरीघाट से बाइक चोरी की थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य बाइक पंकज साहनी, राधेश्याम, विनीत राय के घर से बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें