फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह लगी आग फसल जलकर राख

विज्ञापन
लोकीपुर गांव में आग में जली फसल। - फोटो : mau
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव स्थित मॉ काली मंदिर पर शुक्रवार को पूजा करने के लिए महिलाओं द्वारा  कढाई चढाई गई। इस दौरान जलाए गए चुल्हे से निकली चिंगारी से मंदिर के पास मौजूद गेंहू की फसल में आग लग गई। इस घटना में लोगों के करीब 10 बिस्वा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।  नवरात्र पर्व के चलते शुक्रवार की दोपहर में गांव की कुछ महिलाएं काली मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ की। इस दौरान महिलाओं ने पूजा अर्चना के दौरान माता रानी को हलवा और पुड़ी का भोग लगाया। हलवा पूड़ी बनाने के लिए अस्थाई चूल्हा जलाई। इस दौँरान चूल्हे से निकली चिंगारी से मंदिर के पास मौजूद खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। इस दौरान हाफिजपुर गांव निवासी कैलाश यादव पुत्र बल्ली यादव की दस विस्वा तैयार गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। दूसरी तरफ आगलगी की घटना मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी, लेकिन फायर की गाड़ी मौके पर कई घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन

 
मुहम्मदाबाद गोहना:  तहसील  क्षेत्र के  उम्मनपुर गॉव में शुक्रवार की दोपहर बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार बीघा गेंहू की फसल खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका उम्मनपुर गांव निवासी राजेश यादव के तैयार  गेहूं के खेत में शुक्रवार को दोपहर में विद्युत की शॉर्ट सर्किट से  आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से  आग पर काबू पाया। मधुबन :  थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणो से लगी आग के कारण दो किसानो का लगभग 18 मंडा गेहू की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने अग्निशमन दल को सूचना दी।

जब तक फायर वाहन आया तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। रामचरन मौर्य का गांव के सिवान में गेहूं के खेत में मध्याह् लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई।फसल धू-धू जलता देख फायरकर्मियों को सूचना देने के बाद खेत स्वामी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुटे रहे। लेकिन जब तक आग को बुझा पाते तब तक 18 मंडा गेंहू की खड़ी फसल जलका  राख हो गई। बाद में फायर वाहन पहुंचने पर लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें