फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी में टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से दूल्हे के भाई सहित तीन की मौत

विज्ञापन
द​क्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद में छत पर टेंट लगाने  दौरान हाइटेंशन तार की चपे
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना के इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार की दोपहर दो बजे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसकर दूल्हे के भाई खुर्शीद उर्फ महमूद (29) और टेंट कर्मचारी कामिल (16) और इरफान (16) की मौत हो गई। वहीं दूल्हे का दूसरे नंबर का भाई जावेद और टेंट हाउस का मालिक अबू सकूर्र झुलस गए। शादी समारोह के लिए मकान की छत पर टेंट लगाते समय लोहे की पाइप बिजली के तार में छू गई। तीनों के शरीर में करंट उतरने के बाद घर और अगल-बगल सटे दो और घरों में करंट उतरने से दीवारें घनघनाने लगीं।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। शरीर के जिन हिस्सों पर टेंट की पाइप पड़ी थी करीब 10 मिनट तक वो हिस्सा जलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी अबूल हसन के बड़े बेटे बरकतुल्लाह की शादी मोहल्ले में ही एक युवती के साथ तय थी।
सोमवार की सुबह 10 बजे युवती के घर बरात पहुंची और शादी हुई। शाम को विदाई की तैयारी चल रही थी और मंगलवार को अबूल हसन के घर दावत की तैयारी शुरू हो गई थी। दोपहर दो बजे घर की सभी महिलाएं दुल्हन के घर दावत खाने पहुंची। इधर घर खाली होने के बाद मकान की छत पर टेंट लगाने का काम शुरू हो गया। वहां से कुछ दूर स्थित जफरनगर मोहल्ला निवासी कामिल और इरफान टेंट के लिए लोहे की पाइप लगाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

अचानक तेज हवा के कारण पाइप इधर-उधर भाग रही थी। संभालने के लिए जैसे ही दूल्हे का भाई महमूद ने पाइप पकड़ा 10 फीट ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में लोहे की पाइप टकरा गई और तेज धमाका हुआ। मोहल्ले के लोगों ने फोन करके बिजली की सप्लाई कटवाई और ऊपर पहुंचे। सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहां हंगामा न हो इसके लिए चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। उच्चाधिकारी लगातार परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें