फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष से तीन लोगों ने की मारपीट, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती गांव निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता से तीन लोगों ने मारपीट की। घटना के समय कांग्रेस नेता रोज की तरह टहलने निकले थे, पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सियाबस्ती गांव निवासी और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार की सुबह वह घर से टहलने निकले थे। आरोप लगाया कि टहलते हुए वह गांव के कटकटी मोड के पास पहुंचे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी राम किशुन, सुदामा और राम अवतार ने मारपीट कर दी। आरोपी ने लाठी, डंडा धारदार हथियार, और तमंचे से लैस थे। मामले में कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें