फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी के तीन निवेशक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से शुक्रवार को लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में जिले से सोलर प्लांट में निवेश करने वाले एक उद्यमी कार्यक्रम में शामिल होगा। जबकि जबकि तीन उद्यमियों को जनपदस्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है। जिले स्तर पर हुए निवेश से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और जिले का विकास भी होगा। शासन को मिले निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लखनऊ में शुक्रवार को तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। रतनपुरा ब्लाक में तीन करोड़ से अधिक की लागत से सोलर पावर प्लांट लगाने वाले निवेशक को इस कार्यक्रम में सेरेमनी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जबकि ओडीओपी के तहत ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल प्लांट में तीन करोड़ से कम के निवेश करने वाले तीन निवेशकों को जनपदस्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। नए निवेश से 300 लोगों को रोजगार मिल सकता है। कलेक्ट्रेट सभागार मेें समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। साथ ही तीन इंवेस्टरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमी, विधायक सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सहायक उपायुक्त उद्योग सगीर अहमद ने बताया कि तीन करोड़ का निवेश करने वाले एक निवेशक को लखनऊ आमंत्रित किया गया है। जबकि तीन करोड़ से कम के निवेश करने वाले तीन निवेशक जनपद स्तर पर आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें