फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन क्रिकेट क्लब अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे अंडर-19 जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में टाउन क्रिकेट क्लब चंदन क्रिकेट एकादमी मुहम्मदाबाद गोहना को 36 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। टाउन क्रिकेट क्लब मुहम्मदाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 214 रन बनाए। संदीप विश्वकर्मा ने शानदार 84 रनों की भागीदारी की। जबकि अनुज यादव और देवेंद्र कुमार ने 23 रनों का योगदान किया। चंदन क्रिकेट एकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन ने दो और अर्श, विशाल और अभय ने एक-एक विकेट लिए। जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी चंदन क्रिकेट एकादमी की टीम 178 रन पर ऑल आउट हो गई। चंदन ने सबसे अधिक 35 और विशाल ने 23 रनों का योगदान किया। टाउन क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धनंजय कुमार, कुलदीप कृष्णा और मुकेश यादव ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस जीत के साथ टाउन क्रिकेट क्लब ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच के आयोजक पूर्व हॉस्टल खिलाड़ी नसरुद्दीन ने बताया कि जिला लीग जीतने वाली टीम मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें