फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर में तीन डॉक्टर व चार कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सीएचसी पीएचसी से डाक्टरों के गायब रहने की शिकायत मिलने पर शनिवार को सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र के एक सीएचसी और दो पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डाक्टर के साथ चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश चंद्र सिंह शनिवार की सुबह 10:30 बजे सुबह अदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चारों तरफ गंदगी मिली वही तैनात एक चिकित्सक विनीत चंदन अनुपस्थित मिले। इसी क्रम में वो हलधरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां तैनात दो डाक्टर डा. राकेश पांडेय और डा. प्रवीण कुमार अनुपस्थित मिले। इस दौरान सीएमओ ने वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से मिलकर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी की। इसके बाद वो समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंचे, यहां आरबीएसके टीम के तीन डॉटर्स विलंब से अस्पताल पहुंचे। सीएमओ के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। सीएमओ ने बताया कि सभी का वेतन अवरुद्घ कर सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबतक स्पष्टीकरण नहीं आता वेतन अहरित नही होगा।
निरीक्षण की सूचना पर अन्य डाक्टर हो गए थे दुरुस्त
मऊ। सीएमओ की निरीक्षण की सूचना मिलने पर अन्य सीएचसी और पीएचसी के डाक्टर तत्काल अपने अपने कार्यस्थल पर पहुंच गए। इस दौरान कर्मचारी और डाक्टर फोन पर सीएमओ का लोकेशन लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें