यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रथम दिन नगर के सहादतपुरा स्थित सोनीधापा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से ?
- फोटो : MAU
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा तथा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। 135 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में पंजीकृत 49619 के सापेक्ष 43424 परीक्षार्थी शामिल हुए। ग्रामीण इलाकों में बने परीक्षा केंद्र सिग्नल कमजोर होने के चलते कंट्रोल रुम से कुछ देर तक आफलाइन रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने 10 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, दयानंद इंटर कालेज इटैली में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया। जबकि टाउन इंटर कालेज इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना में परीक्षा शुरू होने के दौरान चेकिंग में तीन परीक्षार्थी फर्जी मिले। जिन्हें चेतावनी देकर केंद्र से बाहर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना, धनेश इंटर कालेज कोलौरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कालेज काझा खुर्द, मां शकुंतला इंटर कालेज अमारी अमरहट, महर्षि बाबा लोदी दास इंटर कालेज खुरहट सहित 10 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई गई। उन्होंने मां शकुंतला इंटर कालेज अमारी अमरहट में परीक्षा कराकर स्वयं उत्तर पुस्तिकाओं को सील पैक कराया। टाउन इंटर कालेज इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना में परीक्षा शुरू होने के दौरान प्रवेशपत्र की चेकिंग के दौरान तीन परीक्षार्थी फर्जी मिले। जिन्हें चेतावनी देकर बाहर कर दिया। डायट प्राचार्य एसपी यादव ने अवधेश मेमोरियल इंटर कालेज मझवारा, परमानंद इंटर कालेज कसारा, महावीर उमा विद्यालय कसारा का निरीक्षण किया। सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन में केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रुम प्रभारी शशि प्रकाश राय ने बताया कि मधुबन तहसील क्षेत्र सहित सुदूर ग्रामीण इलाकों में बने परीक्षा केंद्र सिग्नल कमजोर होने के चलते कंट्रोल रुम से कुछ देर तक आफलाइन रहे। परीक्षा केंद्रों को 28 सेक्टरों में बांटा गया था। चार सचल दस्ता की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रख रहे थे। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वेबकास्टिंग की गई। परीक्षा केंद्रों तथा आसपास हो रही गतिविधियों पर एसटीएफ तथा एलआईयू नजर रख रही थी।