फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धोखे से दूसरे के नाम पर टेंडर लिया, 3 सगे भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएम के अनुमोदन पर दक्षिण टोला थाना में तीन सगे भाइयों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनके विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इन पर आरोप है कि धोखे से दूसरे के नाम पर नगर पालिका परिषद मऊ में टेंडर लिया, सिक्योरिटी मनी में धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि भदेसरा निवासी नवीन सिंह उर्फ रिंकू, प्रवीण सिंह, विपिन सिंह का संगठित आपराधिक सक्रिय गिरोह है। गिरोह का लीडर नवीन सिंह है। 23 अप्रैल 2023 को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नवीन सिंह ने नगर पालिका परिषद मऊ में वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2013-14 तक विभिन्न कार्यों का ठेका लेकर काम कराया। सिक्योरिटी मनी में भी धोखाधड़ी की। पुलिस ने नवीन के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद 03 जून 2023 को न्यायालय में आरोप पत्र जमा किया गया था, जो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां विचाराधीन है।
उधर, 21 मार्च 2022 को भदेसरा निवासी श्यामलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके गांव के निवासी हरिश्चंद्र सिंह और उनके बेटे प्रवीण सिंह, नवीन सिंह और विपिन सिंह ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कई बार कागजात पर हस्ताक्षर कराए और धोखे से बैंक में खाता खोलवा कर उसमें लाखों रुपये का लेन देन किया। बिना जानकारी के उनके नाम से नगर पालिका में करोड़ों का ठेका लिया। इस मामले में शहर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के बाद धारा बढ़ाई गई और 28 मार्च 2022 को आरोप पत्र न्यायालय में जमा कर दिया गया। 22 नवंबर 2025 को भदेसरा गांव निवासी सत्येश त्रिपाठी तहरीर दी कि प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, विपिन सिंह, रामविलास यादव, सन्नी चौहान और आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ निवासी रणधीर सिंह उर्फ पहलवान ने पुरानी चुनावी रंजिश में उन्हें और उनके दोस्त आशीष यादव को गाली देते हुए पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 15 दिसंबर 2025 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

उम्र अधिक होने से पिता का नाम गैंग चार्ट से हटाया
अभियुक्त हरिश्चंद्र सिंह की उम्र करीब 70 वर्ष होने और उनके विरुद्ध एकल अपराध होने के कारण गैंगचार्ट में सम्मिलित नहीं किया गया। इसके साथ ही अभियुक्त रणधीर सिंह उर्फ पहलवान के विरुद्ध भी एकल अपराध होने के कारण नाम गैंगचार्ट में शामिल नहीं किया गया।
तीन भाइयों का आपराधिक रिकाॅर्ड है। धोखाधड़ी सहित कई मामलों में न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इन्होंने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सरकारी विभाग को गुमराह किया है। इन अपराधों को देखते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। - बसंत लाल, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें