मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 9 की 16 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते समय गांव के ही तीन युवकों ने रास्ते में रोक कर अश्लील हरकत की। जबरदस्ती मोबाइल देते हुए बात करने के लिए अनुचित दबाव बनाया। आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय गांव के आदित्य पटेल, राजन पटेल व सोनू पटेल रास्ते में साइकिल रोककर अश्लील हरकत करते थे। जबरदस्ती बात करने के लिए मोबाइल फोन दिए। छात्रा द्वारा इसकी शिकायत अपने परिजनों की गई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत किया। जिससे क्षुब्ध आरोपियों ने मारने पीटने की धमकी देते हुए भगा दिया। क्षुब्ध पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई गई। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी रही। संवाद