फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 31 लाख रुपये की लागत से बने बायोगैस प्लांट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लॉक के रणवीरपुर गांव में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने 31 लाख रुपये की लागत से बन रहे बायोगैस प्लांट का शुभारंभ किया। इस बायोगैस के प्लांट से 15 केवीए बिजली का उत्पादन किया जाएगा। जिससे लोगाें को बिजली की आपूर्ति की जाएगी और बिजली के निर्भरता उपकेंद्र पर कम होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि मानव का जीवन बिजली पर निर्भर हो चुका है, आने वाले दिनों में बिजली की मांग ओर बढ़ेगी। प्लांट से घरेलू बिजली की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। बताया कि पूरे जनपद में 15 केवी बिजली के उत्पादन का यह पहला प्लांट है। गांव में प्लांट के लगने से ग्रामीण भी खुश थे। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी, पवन कुमार, ग्राम प्रधान शान्ति देवी, अधिवक्ता राजेंद्र राम सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें