घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के असना नहर पुलिया के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चोरी की बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह टीम के साथ असना नहर पुलिया के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। बाइक को रुकने का इशारा किए, तो तीनों भागने लगे तो रोका गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी रोहित कुमार भारती (23), उभाव थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी शुभम कुमार (22), भोला उर्फ संजीत कुमार कन्नौजिया (22) बताया। बताए कि ये बाइक (UP54AP0814) 23 नवंबर 2023 में हलधरपुर थाना के पास से शादी समारोह के दौरान चोरी किए थे। नंबर प्लेट बदलकर चलाते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से बच सकें।