फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर छिनैती करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र में गोली मारकर लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन शातिर बदमाश। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सरायलंखसी पुलिस ने अगस्त माह में दो वाहन चालकों को बढुुआगोदाम -कटरा मोड़ पर तमंचे के नोक पर छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सफलता की जानकारी प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सरायलंखसी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर अमन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी महमुुदवा थाना चिरैयाकोट, भोला सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर तथा सर्वेश यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव निवासी पिपरीडीह मड़ैया थाना सरायलखंसी को गिरफ्तार किया। यह सभी शातिर लुटेरे हैं। इनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और छीने गए 1600 रुपये और बाइक बरामद किया। बताया कि एक अपराधी भागने में सफल रहा। आरोपियों ने 18 अगस्त 2020 शहर कोतवाली के शाही कटरा निवासी मनोज विश्वास पुत्र जयदेव से दुल्लहपुर से वापस मऊ लौटने के दौरान बढ़ुआगोदाम कटरा रोड पर तमंचा से फायर कर झोला छीनने की घटना स्वीकार की। साथ ही बताया कि इस घटना के कुछ देर बाद ही सरायलंखसी निवासी गोपाल शरन सिंह पुत्र स्व. सत्यनरायण सिंह निवासी से 5500 सौ रुपये रखा झोला छीन कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें