फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तमंचा सटाकर दुकानदार को दी धमकी, दो साल पहले पत्नी की कर दी थी हत्या, सौंपी तहरीर

Sat, 29 Oct 2022 07:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन दुर्गा वार्ड निवासी बेचू मद्धेशिया की घर में ही जूता-चपल्ल की दुकान है। गुरुवार की शाम जब वह दुकान में बैठा था। इसी दौरान बाइक से तीन युवक पहुंचे। उसे तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक दुकानदार ने तीन लोगों के विरुद्ध तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन दुर्गा वार्ड निवासी बेचू मद्धेशिया की घर में ही जूता-चपल्ल की दुकान है। गुरुवार की शाम जब वह दुकान में बैठा था। इसी दौरान बाइक से तीन युवक पहुंचे। उसे तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। दुकानदार ने बताया कि 17 अप्रैल 2020 की भोर में शौच के लिए निकली उसकी पत्न्नी रीता देवी का अपहरण कर हत्या कर दी गई। जिसका मामला जिला दीवानी न्यायालय में लंबित चल रहा है। अब उसे भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसे सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें