फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ईंट की पथाई का पैसा वापस मांगने पर धमकी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बाद पोखरा निवासी भट्ठा मालिक ने रविवार को ईंट की पथाई के लिए पैसा लेने के बाद भी दूसरे के भट्ठे पर काम करने और जान से मारने की धमकी के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस पैसा लेने वाले ठेकेदार, उसकी पत्नी और दूसरे भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, बड़ा पोखरा सलाहाबाद मोड़ निवासी आशीष कुमार सिंह कोपागंज थाना क्षेत्र के सरवा में ईंट भट्ठे का संचालन करता है। भट्ठे पर ईंट की पथाई के उसने दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद बंधा निवासी गुड्डू चौहान को 27 जून से 30 जुलाई तक एक लाख रुपये और उसकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर सहित कुल एक लाख 90 हजार रुपये दिए थे। बारिश के बाद जब ईंट की पथाई शुरू होने वाली थी, उसी समय ठेकेदार गुड्डू चौहान और उसकी पत्नी सोनी कुमारी ने काम करने से इन्कार कर दिया। कुछ दिन बाद जानकारी मिली कि दोनों मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मीरपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव के कोईरियापार में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे हैं। जब पैसा मांगा गया तो धमकी दी। पीड़ित ने मामले में कोईरियापार पुलिस चौकी को तहरीर दी। पुलिस ने गुड्डू चौहान, सोनी कुमारी और कमलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें