कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहरोज निवासी युवक के रिहायशी मकान में पशुओं के लिए जलाए गए अलाव से निकली चिंगारी ने घर गृहस्थी के सामान सहित मड़ई में बांधे गए पशु झुलस गए। बाक्स में रखे 10 हजार रुपये जलकर नष्ट हो गया। लेकिन अभी तक पीड़ित को मदद देने के लिए किसी ने सुधि लेने की जहमत नहीं उठाई।
कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज निवासी किशोर साहनी प्रतिदिन की भांति अपनी रिहायशी मड़ई में पशुओं को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर परिवार सहित सो गया।
बुधवार की भोर में एकाएक अलाव से निकली चिंगारी से आग लग गई। परिजन किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाया। लेकिन घर मे रखा गेहूं, चावल, नकद 10 हजार रुपये जल गए।