फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम फ्राड कर युवक के खाते से उड़ाया हजारों रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के पारा मुबारकपुर निवासी युवक के खाते से एटीएम फ्राड कर ठगों ने 18 हजार रुपये निकाल लिया। युवक को मोबाइल पर रुपये निकाले जाने के मैसेज मिलने पर मामले की जानकारी हुई। मंगलवार को युवक कोपागंज थाने पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा मुबारक निवासी शिवशंकर पुत्र दशरथ ने बताया कि वह बीटीसी छात्र है। बीते सोमवार को
प्रैक्टिकल की फ़ीस भरने के अपने स्टेट बैंक के ए टी एम कार्ड से क्षेत्र के भातकोल मोड़ स्थित एक निजी बैंक के एटीएम से 1500 रुपया निकाल रहा था। लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते पैसा नहीं निकल पाया। जिससे वह वापस अपने घर चला गया। सोमवार की शाम को अचानक उसके मोबाईल पर उसके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने लगा। जबतक वह कुछ समझता तबतक उसके खाते से 18 हजार रूपये निकाल लिया गया। मोबाईल में पैसा निकलने का सन्देश देख युवक के होश उड़ गए और संबंधित बैंक में काल करके ए टी एम ब्लॉक करवाते हुए मंगलवार की सुबह पुलिस को अज्ञात जालसाजों के विरुद्ध तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें