फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ग्राम पंचायतों के विकास की बागडोर शिक्षित हाथो में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक में मौजूदा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायतों के विकास की बागडोर शिक्षित प्रधानों के हाथों में होगी। गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करने और विकास की योजनाओं को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी शिक्षित युवाओं के कंधों पर है। ब्लॉक में कुल 83 ग्राम पंचायतों में 4 को छोड़कर बाकी सभी ग्राम पंचायतों में शिक्षित ग्राम प्रधान चुने गए हैं। सबसे अधिक शिक्षित ग्राम प्रधानों की श्रेणी में अलाउद्दीन पुर गांव की महिला ग्राम प्रधान शमा परवीन परास्नातक हैं । इसी प्रकार भाटपारा गांव पंचायत के नवनिर्वाचित दलित महिला ग्राम प्रधान रूबी भी परास्नातक की डिग्री हासिल किया है। ढोलना ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रामभवन और नरौनी ग्राम पंचायत के राम प्रसाद भी एमए पास है। इसी क्रम में एक दर्जन ग्राम पंचायतों के नए ग्राम प्रधान स्नातक हैं। बिजौली, नसोपुर, याकूबपुर, दतौली, चकजाफरी, सहूआरी, हाफिजपुर, पडेरूवा तवकलपुर आदि ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने पढ़े लिखे व उच्च शिक्षित ग्राम प्रधानों को चुनने की वरीयता दिया है। इसके अलावा अन्य ग्राम पंचायतों में चुने गए ग्राम प्रधानो में इंटर से लेकर जूनियर स्तर तक की शिक्षा प्राप्त किया हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में कुल निर्वाचित 34 महिला ग्राम प्रधानों में से एक-दो को छोड़कर बाकी सभी महिलाएं शिक्षित हैं। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत बंदीकला, सुतरही, कमालपुर पहाड़पुर और रामपुर कान्धी के निर्वाचित ग्राम प्रधान निरक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें