फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 7.88 प्रतिशत वोट पाकर जिला पंचायत सदस्य बने अमित कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। जनपद के सभी 34 जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में कुछ सीटों पर काफी नजदीकी मुकाबले तो कुछ सीटों पर एकतरफा जीत की तस्वीर साफ हो रही है। जनपद की कुछ चार सीटों पर जीते प्रत्याशी मात्र 7 फीसदी से लेकर 14 फीसदी ही मत पाकर निर्वाचित हो गए हैं। दूसरी तरफ आधा दर्जन सीटें ऐसी भी हैं जहां पड़े कुल मतों का 56 फ़ीसदी से लेकर 41 फ़ीसदी मत प्राप्त कर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

सबसे कम 2215 मत पाकर जीत हासिल करने वाले जिला पंचायत क्षेत्र खानपुर के अमित कुमार को कुल पड़े मतों का मात्र 7.88 वोट मिला लेकिन वह जीत हासिल करने में सफल रहे। इसी क्रम में जिला पंचायत क्षेत्र परदहा से चुनी गई पुष्पा देवी 3805 मत यानी कुल 13.5 फ़ीसदी मत पाकर निर्वाचित हुई हैं। जिला पंचायत क्षेत्र गोधना से जीते विनय कुमार भी मात्र 14.4 फ़ीसदी यानी कुल 4092 मत पाकर विरोधियों पर भारी पड़े। रानीपुर जिला पंचायत क्षेत्र से निर्वाचित अर्पिता को भी कुल मतो का मात्र 14.22 फीसदी यानी कुल 3936 मत ही मिल सका फिर भी वह सफल साबित हुई। दूसरी तरफ सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड कायम करने वाली जिला पंचायत क्षेत्र सुलतानीपुर से निर्वाचित श्वेता कुमारी को कुल पड़े मतों का 56.02 फ़ीसदी 15246 मत प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मदहापट्टी क्षेत्र से जीते जय भीम कुमार को 43.59 यानी कुल 11286 मत प्राप्त हुए। जिले में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वालों में से सहरोज वार्ड से तीसरी बार जीत प्राप्त करने वाले मनोज रॉय ने कुल 43.95 फीसदी कुल 10182 वोट प्राप्त किया है। इसी प्रकार रतनपुरा क्षेत्र से जीतने वाली किरन देवी को भी 41.58 फीसदी कुल 11950 वोट मिला। इस प्रकार देखा जाए तो क्षेत्र संख्या 32 खानपुर जिला पंचायत क्षेत्र से जीते अमित कुमार गुड्डू ने मात्र 7.88 प्रतिशत वोट पाकर विजय हासिल किया, जबकि क्षेत्र में कुल 71.4 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें