फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह उपचुनाव नहीं, भ्रष्टाचार बनाम जनता की लड़ाई है : शिवपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। पांच सितंबर को होने वाला घोसी उपचुनाव नहीं बल्कि भ्रष्टाचार बनाम जनता की लड़ाई है। इसमें जनता भ्रष्टाचार को लेकर माकूल जवाब देगी। यह बात शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने नगर के बड़ागांव स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान के आवास पर एक बैठक में कही।
विज्ञापन

आगे कहा कि भाजपा अब तक की सरकारों में सबसे भ्रष्ट सरकार है। आगामी लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के बल पर चुनाव जीतेंगे। इस दौरान उन्होंने सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। कहा कि उनकी कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। वे, अपनी बातों पर अमल नहीं करते। इसलिए उनकी बातों को कोई वजूद नहीं है। बैठक में विधायक अखिलेश यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें