फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लाल निशान के पार पहंुची सरयू, हजारों एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को लाल निशान पार कर गया। लाल निशान पार करते ही नगर सहित तटवर्ती इलाकों में खलबली मच गई है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 45 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। तटवर्ती इलाकों के गांवों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। सरयू नदी के जलस्तर में 45 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे कटान तेज हो गया है। नदी के पलट प्रवाह से नगर गे ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। रामपुर धनौली के सामने सुरक्षा के लिए रखे बोल्डर खिसकने लगे हैं। तटवर्ती इलाके रामपुर धनौली, नई बाजार, नवली, बहादुरपुर, सरया, पतनई, गोधनी, ठाकुर गांव, बीबीपुर, ताहिरपुर, सरासो, कोरौली, बेलौली, पाऊस, महुआ बारी, रसूलपुर, सूरजपुर विभिन्न गांवों के सीवान में पानी घुसने से हजारों एकड़ फसल डूब गई है।
विज्ञापन

धनौली लोहड़ा, नौली चिउटीडाड रिंग बंधा तथा बीबीपुर बेलौली बंधों पर पानी का दबाव बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। तीन मुहल्ले मल्लाहटोला, भगवानपुरा, दलित बस्ती में कभी भी पानी घुस सकता है। यदि नगर में पानी घुसा तो लोगों का जीवन प्रभावित हो जाएगा। नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो सरयू का जलस्तर शनिवार को 70 मीटर रहा। शुक्रवार को 69. 55 मीटर रहा। नदी खतरा निशान 69.90 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
इनसेट


कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए
दुबारी। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से देवारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 50 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। कई पुरवों के संपर्क मार्गों के जलमग्न होने से आवागमन बाधित हो गया। क्षेत्र के बिंदटोलिया में कटान जारी रहने से गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। नाव की उपलब्धता न होने से लोगों को जान जोखिम मेें डालकर पानी से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिंदटोलिया, नई बस्ती मार्ग, भगत पुरवा से नंद जी पुरवा, परसिया से देवारा गजियापुर, बरोहा से नदी तट नरहाघाट से हाता पुरवा आदि मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन बंद हो गया है। चक्की मूसाडोही, बिंदटोलिया, नई बस्ती, हाता, जरलहवा, नकिहवा, भगत पुरवा, धूस गांव पानी से घिर गए हैं। इससे पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। परसिया हाहा नाला रेगुलेटर पर शनिवार को जलस्तर 65.40 मीटर रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को जलस्तर 64.90 मीटर तक रहा। धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया पुरवा के उत्तर दिशा में कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें