फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर बनीं तीस झोपडि़यां गिराईं

विज्ञापन
नगर के शहर कोतवाली के पास रेलवे परिसर से अतिक्रमण हटवाते आरपीएफ के जवान। - फोटो : mau
विज्ञापन
 रेल प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाकर रेलवे की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई 30 झुग्गी झोपड़ियों को जमींदोज कर दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेताया भी कि यदि उन्होंने दुबारा अतिक्रमण करने की हिमाकत की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के पहुंचते अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ अतिक्रमणकारी अतिक्रमण न हटाने की मिन्नतें करते रहे लेकिन अधिकारियाें ने उनकी एक नहीं सुनी।  
विज्ञापन

 
गुरुवार को आईओ डब्ल्यू पश्चिमी एके श्रीवास्तव, डब्ल्यूआई सरफराज अहमद और आरपीएफ एसआई हरीनाथ के नेतृत्व में टीम सबसे पहले रेलवे कॉलोनी पश्विमी पहुंची। टीम ने यहां अवैध रूप से बनाई गई 25 झुग्गी झोपड़ियों को ढहाने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने जीरो बी रेलवे क्रासिंग के पास बनी 5 झुग्गी झोपड़ी गिराईं। टीम ने रेलवे फाटक के पास रेलवे की तीन दुकानों के सामने अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया। रेलवे की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही, इस दौरान कई परिवार रेलवे अधिकारियों से अतिक्रमण ना हटाने की मिन्नतें करते रहे। लेकिन रेलवे अधिकारियों के कड़े रुख के आगे उनकी नहीं चली और उन्हें अपने अतिक्रमण हटाने पड़े।   
    
उधर, आईओडब्ल्यू रेलवे पूरब एमपी पाठक के नेतृत्व में बुधवार को रोडवेज से लेकर हिंदी भवन तक रेलवे की दुकानों के सामने कई अवैध अतिक्रमण ना गिराते हुए महज एक चाय की दुकान गिराने की कार्रवाई की थी। पाठक का कहना है डीआरएम के निर्देश के अनुसार नई दुकान के अलाट होने पर दुकान गिराई गई है। वहीं गुरुवार को सुबह 11 बजे चले अभियान के दौरान कई अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें