फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात के आगे बिखर गया सुभाष का घरौंधा

Wed, 31 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सुभाष की मौत के बाद विलाप करती पत्नी और उसकी पुत्री।
विज्ञापन
नगर पंचायत के टेढी गली मुहल्ला निवासी सुभाष चन्द गुप्ता बेपटरी हुई जीवन की गाड़ी को पटरी पर लाते-लाते इस तरह से थक गया कि आखिरकार हालात ने उसे सदा के लिए सुला दिया। इस खराब समय में उसके अपने भी बेगाने सरीखे हो गए थे। परिणाम हुआ कि फेफड़े और लीवर में हुए संक्रमण ने उसकी जान ले ली।  
विज्ञापन

 सुभाष की पुत्री पूजा ने बताया कि उसके पिता आर्थिक तंगी से जुझ रहे थे। कहने को दूकान थी, लेकिन माल के नाम पर कुछ भी नहीं था। सुभाष के घर में इतना राशन था कि पति पत्नी एक सप्ताह तक खाना बनाकर खा सकते थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

 सुभाष गुप्ता के परिवार में उसका कोई सगा नहीं था। अर्द्घविक्षिप्त पत्नी हृदया के अलावा 16 वर्षीय पुत्री पूजा थी। लेकिन पत्नी की बीमारी का असर बेटी पर होते देख सुभाष उसे उसके ननिहाल पहुंचा दिया। समाज के लोगों ने सुभाष पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


हालात का मारा सुभाष अर्द्घविक्षिप्त पत्नी की देखभाल करते खुद भी रोगी हो गया। बेहतर उपचार के अभाव में वह दिन प्रतिदिन टूटता गया, आखिरकार सोमवार को अज्ञात समय घर की चहारदीवारी के बीच अज्ञात समय उसकी मौत हो गई। बताते चले सुभाष को सरकारी अनाज मिलने की सुविधा थी।

इसके लिए उसे लाल कार्ड मुहैया कराया गया था। लेकिन खाना बनाकर खिलाने और जरूरत पड़ने पर उसे डाक्टर के पास ले जाने वाला कोई नहीं था। ऊपर से बिजली आदि का बड़ा बकाया उसे डिप्रेशन का शिकार कर दिया। ऐसे में संघर्षों से भरे जीवन को जीते-जीते सुभाष की मौत हो गई। जिस समय सुभाष की मौत हुई उसकी पुत्री पूजा ननिहाल थी। पिता की मौत की सूचना मिलने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।  ननिहाल के लोग किसी तरह उसे लेकर अमिला स्थित उसके घर लाए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें