सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव स्थित अंग्रेजी माध्यम कंपोजिट विद्यालय का दरवाजा तोड़कर चोरों ने चोरी की। विद्यालय में रखी गईं किताबों की किट और खेल का सामान चुराने के साथ ही शौचालय और वॉशबेसिन को क्षतिग्रस्त कर दिसा। प्रधानाध्यापिका ने चोरी की तहरीर दी है।
प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की प्राथमिक विद्यालय के दरवाजा तोड़कर चोर कमरे में रखी किताबों की किट और खेल का सामान चुरा ले गए। विद्यालय का शौचालय और वॉशबेसिन क्षतिग्रस्त कर दिया। संवाद