थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में खनन माफिया सक्रिय हैं। रात में धड़ल्ले से अवैध खनन करवा रहे है। प्रशासन बेखबर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माफिया खाली खेतों से बुलडोजर के जरिये मिट्टी का खनन करवाते है। ट्रैक्टरों पर लदवाकर रोतोरात बाहर भेजवा देते है। रातभर सड़कों पर बुलडोजर व ट्रैक्टर की आवाज गूंजती रहती है। लोगों ने बताया कि अवैध खनन से तलहटी की मिट्टी दिखाई दे रही है। भीमहर, कुड़वा, हलधरपुर, मैरासोफीपुर, गहना, गहनी, पहसा, इटौरा गांव को खनन माफिया अपना गढ़ बना लिए है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन अवैध खनन को रोकने में नाकाम है। पुलिस वाले क्षेत्र में रात्रि गश्त भी नहीं करते है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर आंनद कुमार कन्नौजिया का कहना है कि रात में अवैध खनन का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।