फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाए डेढ़ लाख नगदी और तीन लाख के गहने

Sat, 08 Dec 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के रतनपुरा पूर्वा में आग लगने के बाद जली रिहायशी मड़ई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के रतनपुरा गांव में शुक्रवार की चोरों ने एक व्यक्ति के घर से डेढ़ लाख रुपये नगद तथा लगभग तीन लाख के जेवरात चुरा लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने रिहायशी मड़इयों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित परिवार में एक युवती की शादी पड़ी है। उसका तिलक जाना था। उसके लिए गृहस्वामी ने शुक्रवार को ही काफी सामानों की खरीददारी की थी। चोर इन सब सामानों को चुरा ले गए।

जो बची खुची गृहस्थी थी उसे चोरों ने आग लगाकर नष्ट कर दिया। पीड़ित परिवार अब आसमान के नीचे आ गया है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने परिवार को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

 
 जानकारी के अनुसार गिरजाशंकर यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव अपनी पुत्री अनिता का तिलक ले जाने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन सामान की खरीदारी किये। सारा सामान घर में रखने के बाद रात में घर पर भोजन करने के उपरांत परिवार के लोग एक मडई में जाकर सो रहे थे।

देर रात गए चोरो ने शेष तीन मडईयों में घुस कर तिलक चढ़ाने के लिए रखे गए एक लाख पचास हजार रुपये नगद और तीन लाख के जेवरात पर चुरा लिया। चोरी करने के बाद  चोरों ने सभी मडईयो को आग के हवाले कर दिया।

जब तक पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर चारो मड़ईयो को अपने आगोश में ले लिया। इस आगलगी में सभी मडईया जल कर नष्ट  हो गई और मडईयो में रखा कपड़े , अनाज, गहने , बर्तन आदि सभी घरेलू सामान भी जल कर नष्ट हो गये।

ब्लाक प्रमुख फतेहपुर मंडाव ऐश्वर्या यादव के  प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव ने अग्निपीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने प्रशासन से समुचित सहायता दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। घटना की जानकारी पीड़ित गृहस्वामी ने राजस्व अधिकारियों को भी दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें