फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरों ने खंगाला सील अस्पताल, जांच में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित सील कर दिए गए एक अस्पताल का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। अस्पताल संचालिका को चोरी की घटना की जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर तहसील पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय हैं। मुख्तार के साथ एक मामले में अस्पताल का नाम आने पर इसे प्रशासन की ओर से सील कर दिया गया है। शनिवार को संचालिका ने पुलिस को चोरी के प्रयास की सूचना दी। डॉ. अलका राय ने बताया कि 30 नवंबर और 19 दिसंबर को दो बार अस्पताल में घटना हुई।
इसके बाद शुक्रवार की देर रात चोरों ने अस्पताल के मेन गेट में अंदर से ताला बंद कर ऊपर के कमरों में रखी आलमारी से कई सामान चुरा ले गए। उधर सील अस्पताल में चोरी की सूचना पर सदर एसडीएम हेमंत चौधरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सदर हेमंत चौधरी ने बताया कि सील अस्पताल में पिछली बार चोरी के मामले के दौरान गेट सही से बंद नहीं होने की स्थिति में शनिवार को नायब तहसीलदार को भेजकर सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें