मऊ। स्वतंत्रता दिवस पर पालकी सोशल ग्रुप की तरफ से नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की एकता और अखंडता की हिफाजत करेंगे। कार्यक्रम में आजादी के संघर्ष एवं बलिदान की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। आजादी के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
सांसद ने आगे कहा कि हमारे देश पर लगभग 200 सालों तक अंग्रेजों ने हुकूमत की। अंग्रेजों के दौर में मानवीय आधारों के लिए कोई स्थान नहीं था। आजादी की लंबी लड़ाई में सभी के सामूहिक प्रयास से देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी आखों में आजादी का सपना लेकर लड़ाई लड़ी। देश के लिए बलिदान दिया। कहा कि हमारे देश ने आजादी के बाद से तरक्की की है, क्योंकि तरक्की करना स्वभाविक है लेकिन हमारे आजादी के दीवानों का सपना कहीं न कहीं अभी अधूरा है। सभी देशवासियों ने मिलकर आजाद हिन्दुस्तान के ख्वाब को पूरा किया है। आज हमें ही अपने देश की एकता और अखंडता की हिफाजत करनी है। समारोह को पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने संबोधित किया। इस दौरान मौलवी ओबैदुल्लाह, मिफ्ताही, जीमयत ए उल्मा हिन्द के ज़िला सदर मौलाना खुर्शीद अहमद मिफ्ताही, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, अब्दुल कुद्दुस अंसारी, पंकज उपाध्याय, सालिम अंसारी, शफीकुर्रहमान पहलवान, पूर्व सभासद अल्तमश अंसारी आदि शामिल थे।