फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड आर्मी कैप्टन के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार की रात में चोरों ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन के घर नकदी समेत लाखों की चोरी की। चोर सात लाख के गहने और 80 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जगने पर परिवार वालों को हुई। घर वालों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस की दलील है कि मकान के मुख्य दरवाजे को खुला छोड़कर महिलाएं सो गई थीं। भीषण चोरी से क्षेत्र में दहशत और लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है जबकि वह जांच कर रही है।
विज्ञापन

रणवीरपुर गांव निवासी राजेश सिंह आर्मी के कैप्टन पद से सेवानिवृत है। वह वर्तमान में गुजरात में रहते हैं। उनका परिवार रणवीरपुर गांव के मकान में रहता है। रोज की भांति परिवार के लोग रात में खाना खाकर घर में सो  गए थे। इसी बीच घर के पिछले हिस्से की छत फांदकर चोर  अंदर घुसे।

राजेश सिंह के भाई और ग्राम प्रधान सुनील सिंह ने बताया कि चोरों ने कमरे की आलमारी में रखे गए 80 हजार नकद और सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोर चुरा ले गए। घर की महिलाएं जब शुक्रवार की सुबह सोकर उठीं तो चोरी का पता चला। कमरे में रखी आलमारी से नगदी सहित आभूषण गायब देखकर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष की दलील है कि मकान के मुख्य दरवाजे को खुला छोड़कर महिलाएं सो गई थीं। परिवार वालों की लापरवाही से चोरी हुई। इस बाबत सीओ सिटी आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें