फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के देईथान में एक किराने की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

इंदारा गांव के देईथान मुहल्ले निवासी रामविलास राजभर पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र ने बताया कि उसका इंदारा-कोपाग़ज मार्ग पर देईथान भट्ठे के पास किराने की दुकान गुमटी में है। शुक्रवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह 6 बजे जब दुकानदार दुकान पहुंचा तो गुमती का ताला टूटा देख सन्न रह गया। दुकान के भीतर का सारा सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखा तेल, साबुन, रिफाईन, गुटका, बिस्कुट, नमकीन, सिगरेट, बीड़ी, सहित 2000 नगद रुपये सहित लगभग 15 हजार का सामान चोरी कर लिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें